बंद

    निवेशिका समारोह 2026-27

    प्रकाशित तिथि: August 17, 2026

    WhatsApp Image 2026-08-16 at 6.46.41 AMWhatsApp Image 2026-08-16 at 6.46.41 AM

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1, नौसेनाबाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निवेशिका समारोह (Investiture Ceremony) का आयोजन गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

    समारोह में विद्यालय के नव-निर्वाचित विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके दायित्वों के प्रति निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य द्वारा विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा विद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

    नव-निर्वाचित छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं टीम भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।